ब्रेकिंग
Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦गांव में खेत-पगडंडियों पर खेला क्रिकेट... IIT से की पढ़ाई, जापान पहुंचे तो नेशनल टीम में मिला मौका; ऐसे बदली बिहार के अभिषेक आनंद की किस्मत✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव

धनबाद में खुलेआम बेचा जा रहा था प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा

DHANBAD: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और 39 हजार 780 रुपये बरामद किया

धनबाद में खुलेआम बेचा जा रहा था प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और 39 हजार 780 रुपये बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लॉटरी कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


गोविंदपुर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि अवैध रूप से प्रतिबंध लॉटरी टिकट बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोविंदपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मास्टर कॉलोनी मोती मस्जिद के पास छापेमारी की गयी। जहां से महताब आलम उर्फ टीपू को गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ के दौरान महताब आलम ने बताया कि निरसा के अजित साव उर्फ़ सोनू साव से वह लॉटरी खरीदता है। महताब आलम की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। लॉटरी के धंधे में लगे लोगों में विनोद विश्वकर्मा ऊपर बाजार गोविंदपुर, शहाबुद्दीन अंसारी गाय डेहरा गोविंदपुर,मृदुल बिष्टु टुंडी रोड गोविंदपुर,रमेश कुमार बाउरी भिलेज रोड गोविंदपुर,मो सब्बीर साह तियादाहा,अमित दास ऊपर बाजार धर्मशाला रोड गोविंदपुर शामिल है। इनके पास से 7859 के 136 सेट लॉटरी के अलावे 39 हजार 780 रूपये नकद और कैलकुलेटर बरामद किया गया है।

धनबाद में खुलेआम बेचा जा रहा था प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा


टैग्स