ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

देवघर में अपराधियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर की फायरिंग, धमकीभरा पर्ची फेंककर भागे 3 युवक

DEOGHAR: देवघर के नगर थाना इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हरदेव कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में फायरिंग की घटना हुई। हेलमेट पहने दो युवक अचानक कंपनी के कार्यालय में घुस गये और फायर

देवघर में अपराधियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर की फायरिंग, धमकीभरा पर्ची फेंककर भागे 3 युवक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DEOGHAR: देवघर के नगर थाना इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हरदेव कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में फायरिंग की घटना हुई। हेलमेट पहने दो युवक अचानक कंपनी के कार्यालय में घुस गये और फायरिंग करने लगे। हालांकि इस दौरान ऑफिस में मौजूद पांच कर्मी बाल-बाल बच गये। 


दोनों युवकों ने दो राउंड फायरिंग की जिससे हड़कंप मच गया। फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने ऑफिस में दो पर्ची फेंका जिसमें मयंक सिंह का नाम लिखा हुआ है। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की बतायी जा रही है। 


बरामद पर्ची में पतरातू में चल रहे हरदेव कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट में गैंगस्टर अमन साहू गैंग को इग्नोर करने की बात लिखी गयी है। जिसमें मयंक सिंह का नाम भी लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि तीन युवक आए थे। जिनकी उम्र करीब 18 साल थी। एक बाइक पर बैठा हुआ था और दो युवक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर में हेलमेट लगाकर हाथ में पिस्टल लेकर घुसा था। ऑफिस में घुसने के बाद फायरिंग की और पर्ची गिराकर भागने लगे। ऑफिस में बैठे कर्मी जब तक उसे पकड़ पाते तब तक तीनों मौके से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।