ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जान

भाकपा माओवादी के नाम पर पुलिया बनाने वाली कंपनी से लेवी की मांग, पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा

CHAIBASA:प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर निर्माण कार्य में लगी कंपनी से लेवी मांगने वाले 4 अपराधियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार

भाकपा माओवादी के नाम पर पुलिया बनाने वाली कंपनी से लेवी की मांग, पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAIBASA:प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम पर निर्माण कार्य में लगी कंपनी से लेवी मांगने वाले 4 अपराधियों को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल ,सीम कार्ड, हथियार, बाइक और नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है।


चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर को लेवी मांगे जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने टीम का गठन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सुभाष दोराई, साधुचरण समुरूई, मानकी जामुदा और जितेन हांसदा नामक अपराधियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने बताया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में ब्राह्मणी नदी पर पुलिया बनाया जा रहा है जिसका निर्माण चंदेल कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।जारकीस्थित निर्माण स्थल पर कंपनी के कैंप में बीते 24 अप्रैल की रात सात अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे।


इस दौरान नक्सलियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को भाकपा माओवादी के नाम से नक्सली पर्चाथमाया और पुलिया निर्माणकार्य को बंद करने की धमकी दी। इस दौरान अपराधियों ने कंपनी से लाखों रुपये की लेवी मांगी। जब इस बात की जानकारी एसपी को मिली तब उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को धर दबोचा। चाईबासा पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।