ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

विवेक ओबेरॉय के घर पर छापेमारी, ड्रग्स को लेकर बेंगलुरू पुलिस ने मारी रेड

MUMBAI: ड्रग्स को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस छापेमारी कर रही है. बेंगलुरु पुलिस ड्रग्स मामले में सर्च वारंट लेकर पहुंची और छापेमारी कर रही है. छापेमारी का नेतृत्व

विवेक ओबेरॉय के घर पर छापेमारी, ड्रग्स को लेकर बेंगलुरू पुलिस ने मारी रेड
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI:  ड्रग्स को लेकर एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस छापेमारी कर रही है. बेंगलुरु पुलिस ड्रग्स मामले में सर्च वारंट लेकर पहुंची और छापेमारी कर रही है. छापेमारी का नेतृत्व दो इंस्पेक्टर कर रहे हैं. 

साले के छिपे रहने का शक

विवेक के घर पर भले ही छापेमारी चल रही है. लेकिन विवेक को ड्रग्स मामले में कोई भूमिका सामने नहीं आई है. यह कार्रवाई विवेक के फरार साले आदित्य अलवा को लेकर है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य विवेक के घर में छिपा हुआ है. इसके बाद कोर्ट का वारंट लेकर पुलिस विवेक के घर पहुंची. 

विवेक के साले पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप

विवेक के साले आदित्य अल्वा के बेंगलुरु वाले घर पर भी पुलिस ने इससे पहले छापेमारी की है. आदित्य पर आरोप लगा है कि वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करता है. बता दें कि सुशांत सुसाइड केस में ड्रग्स मामला सामने आया था. जिसके बाद एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में रिया ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस का नाम लिया था. जिससे एनसीबी की टीम पूछताछ कर चुकी है. 

टैग्स