ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Viral Video: प्यार और जंग में सब जायज, युवक को दो लड़कियों से हुआ ऐसा LOVE; एक ही मंडप में दोनों से रचा ली शादी

Viral Video: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार और जंग में सब जायज है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां एक युवक को दो लड़कियों से ऐसा गहरा प्यार हुआ कि दोनों से एक

Viral Video
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Viral Video: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार और जंग में सब जायज है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां एक युवक को दो लड़कियों से ऐसा गहरा प्यार हुआ कि दोनों से एक पल अलग रहना उसे मंजूर नहीं था। युवक ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों से शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, पूरा मामला तेलंगाना के आसिफाबाद का है, जहां यह दिलचस्प मामला सामने आया है। एक शख्स को दो लड़कियों से सच्चा वाला प्यार हो गया। युवक दोनों ही लड़कियों से शादी करना चाहता था। फिर इस लव स्टोरी ने ऐसा मोड़ लिया कि लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव में एक ही मंडप में दूल्हा बने सूर्यदेव ने दुल्हन बनी लाल देवी और झलकारी देवी के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए।


शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के लिए चर्चा की विषय बन गया है। दूल्हा सूर्यदेव सिंह ने बताया कि उसे दोनों लड़कियों से एकसाथ प्यार हो गया था। दोनों में से किसी एक को पत्नी के रूप मे चुनना बेहद कठिन था, इसलिए दोनों से बात की और आपसी सहमति के बाद दोनों से शादी का फैसला ले लिया।


शादी के लिए बतौर सूर्यदेव ने कार्ड पर दोनों दुल्हनों ने नाम छपवाए और लोगों को निमंत्रण देकर अपनी शादी में बुलाया। भव्य समारोह में सूर्यलाल ने दोनों दुल्हनों से शादी रचाई। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सूर्यदेव दोनों दुल्हन के साथ फेरे लेते नजर आ रहा है। घर के आंगन में नाते-रिश्तेदार भी मौजूद हैं।





टैग्स