ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट गिरफ्तार, मुंबई और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को गिरफ्तार किया गया। मुंबई स्थित उनकी साली के घर से मुंबई और राजस्थान पुलिस की टीम ने अरेस्ट किया। उदयपुर पुलिस पहले ही विक्रम भट्ट और अन्य आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है।

mumbai
विक्रम भट्ट अरेस्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से मुंबई और राजस्थान पुलिस ने दबोचा है। जिस अपार्टमेंट के फ्लेट से विक्रम भट्ठ की गिरफ्तारी हुई है वो उनकी साली का घर है। गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस अब विक्रम भट्ठ को अपने साथ उदयपुर ले जाएगी। इससे पहले बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए अप्लाई करेगी।


बता दें कि मामला इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित 6 आरोपियों के खिलाफ हफ्तेभर पहले उदयपुर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने को कहा था। साथ ही बताये विदेश जाने से भी मना किया था। 


लेकिन फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने तब यह कहा था कि उन्हें अभी तक किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। इस मामले की जानकारी मुझे मीडिया से मिली है। विक्रम भट्ट ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है। मुझे न तो कोई लेटर मिला है, न नोटिस, कुछ भी नहीं। अगर शिकायतकर्ता ने ऐसे दावे किए हैं, तो उनके पास उसका कोई लिखित प्रमाण होना चाहिए। 


वरना पुलिस ऐसे मामले दर्ज नहीं करती। उन्होंने कहा कि उन्हें यदि इंडस्ट्री की समझ नहीं थी, तो उन्होंने खुद ही इतनी सारी फिल्में क्यों शुरू कीं? और यदि मैं उन्हें धोखा दे रहा था, तो फिर उन्होंने मेरे साथ तीसरी फिल्म क्यों बनाई? इधर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिलोभन की गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 23 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया है।