ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

लड़की को बचाने के लिए पांच लड़कों ने नदी में लगाई छलांग, पांचों की डूबने से मौत; लड़की की बची जान

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में तुंगभद्रा नदी में गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने के लिए पांच लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। लड़की की जान बच गई, लेकिन तेज बहाव में पांचों लोग डूब गए। SDRF और पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

River Tragedy
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

River Tragedy: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से इंसानियत, बहादुरी और त्रासदी की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। यहां तुंगभद्रा नदी में फिसलकर गिरी एक नाबालिग लड़की को बचाने के प्रयास में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उसे बचाने के लिए नदी में उतरे पांचों लोग तेज बहाव में बह गए।


जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मंत्रालयम क्षेत्र में तुंगभद्रा नदी के किनारे एक नाबालिग लड़की अपने पैर धो रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई। देखते ही देखते वह तेज धारा में बहने लगी। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


लड़की की जान बचाने के लिए सबसे पहले एक व्यक्ति नदी में कूदा। इसके बाद एक-एक कर कुल पांच लोग उसे बचाने के प्रयास में नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण पांचों लोग खुद नदी की गहराई में फंस गए और लापता हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद SDRF की टीमों को बुलाया गया और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, डूबने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के निवासी थे।


इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जिस बच्ची की जान बचाने के लिए लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाली, वह तो सुरक्षित बच गई, लेकिन पांच परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और SDRF की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नहर और जलाशयों के किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही बच्चों को अकेले पानी के पास नहीं जाने देने की सलाह दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता