ब्रेकिंग
75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजदशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा

तिहाड़ जेल जाकर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने पी चिदंबरम से की मुलाकात

DELHI: INX मीडिया मामले में जेल की हवा खा रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की. तिहाड़ जेल जाकर द

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

DELHI: INX मीडिया मामले में जेल की हवा खा रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की. तिहाड़ जेल जाकर दोनों नेताओं ने पी चिदंबरम से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा.  


इससे पहले पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने भी तिहाड़ जेल जाकर पिता से मुलाकात की. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनक्स मीडिया केस में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कुछ दिनों तक चिदंबरम CBI की रिमांड पर रहे और फिर उन्हें 5 सितंबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया.


 

पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस हमेशा बीजेपी पर निशाना साधती रही है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पी चिदंबरम से बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी इस मसले पर बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा था.