ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

सलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान

Salman Khan: असम बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है. 'आशियाना' अभियान के जरिए बेघर हुए लोगों के लिए 500 नए घर बनाने की पहल शुरू की गई है. इस मदद और अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी जानिए खबर

सलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान
© google
Ramakant kumar
2 मिनट

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ‘आशियाना - होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर’ अभियान से जुड़कर राहत कार्यों में सहयोग देने का फैसला किया है. इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ में बेघर हुए परिवारों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है. अभियान के तहत कुल 500 घरों का निर्माण किया जाना है.


जानकारी के अनुसार, अभियान के पहले चरण में नेपाली खुटी क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है. अब तक करीब 220 सेमी-परमानेंट घर तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें कई प्रभावित परिवारों को रहने के लिए सुरक्षित आश्रय मिल चुका है. अभियान के अगले चरण में शेष घरों का निर्माण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके.


इस पहल का उद्देश्य केवल घर बनाना ही नहीं, बल्कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को दोबारा सुरक्षित जीवन शुरू करने का अवसर उपलब्ध कराना भी है. अभियान के माध्यम से उन लोगों को स्थायी राहत देने का प्रयास किया जा रहा है, जिनके घर प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.


सलमान खान के इस अभियान से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है. कई लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया है.


असम में चल रहे राहत कार्यों में सलमान खान के अलावा कई अन्य कलाकार भी सहयोग कर रहे हैं. अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर चुके हैं, जबकि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी राहत अभियान से जुड़कर प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं.