ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

बस और पिकअप के बीच टक्कर, 7 लोगों की मौत...32 घायल

DESK: बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. 32 लोग घायल हो गए है. यह घटना यूपी के पीलीभीत की है. कई घाय

बस और पिकअप के बीच टक्कर, 7 लोगों की मौत...32 घायल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. 32 लोग घायल हो गए है. यह घटना यूपी के पीलीभीत की है. 

कई घायलों की स्थिति गंभीर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि आज सुबह पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ. लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस यात्रियों को लेकर लेकर पीलीभीत की ओर जा रही थी. इस दौरान ही सेहरामऊ उत्तरी के पास बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद बस और पिकअप में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई.

ड्राइवर को आई झपकी

घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बस और पिकअप में फंसे लोगों का रेस्क्यू कराया. जिसमें अब तक सात यात्रियों की मौत हो चुकी है. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में अब तक जो बातें सामने आई है वह पिकअप वैन ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है. उससे झपकी आ गई जिसके कारण हादसा हुआ.