ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा लेटर, कोरोना फैलने के डर से भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग

DESK : चीन, अमेरिका समेत देशभर में कोरोना बेकाबू हो चूका है। अब भारत में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को अलर्ट कर

राहुल गांधी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा लेटर, कोरोना फैलने के डर से भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग
First Bihar
2 मिनट

DESK : चीन, अमेरिका समेत देशभर में कोरोना बेकाबू हो चूका है। अब भारत में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है तो इसे रद्द कर दिया जाए। 




इसको लेकर मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लेटर भी लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है  ''राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।' 




मनसुख  मांडविया ने आगे लिखा है कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में रद्द कर दिया जाए। 

टैग्स