ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

PMC घोटाला मामले में RBI और केंद्र को नोटिस, दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

DELHI : पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आरबीआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आरबीआई और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर आरबीआई और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। 

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका में मांग की गई है कि बैंकों में लोगों के जमा पैसे का क्यों ना बीमा कराया जाए। केंद्र सरकार या आरबीआई अगर यह कदम उठाती है तो निवेशकों का पैसा भी नहीं डूबेगा। दिल्ली हाईकोर्ट अब इस मामले पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगा।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के सामने दायर की गई याचिका में मांग की गई थी कि पीएमसी बैंक से जुड़े उन 15 लाख ग्राहकों का पैसा दिलाया जाए जो पीएमसी बैंक घोटाले के शिकार हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता को कहा था कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर जाएं।