ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?

PM नरेंद्र मोदी, CM नीतीश कुमार, RJD सुप्रीमो लालू यादव ने दी शुभकामनाएं, देश और प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई

DESK: आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सुरक्षित तरीके से ईद मना रहे हैं। ईद के इस मौके पर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वही

PM नरेंद्र मोदी, CM नीतीश कुमार, RJD सुप्रीमो लालू यादव ने दी शुभकामनाएं, देश और प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई
Santosh Singh
4 मिनट

DESK: आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी सुरक्षित तरीके से ईद मना रहे हैं। ईद के इस मौके पर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वही पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी देश और प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी।


लालू ने कहा कि "आप तमाम लोगों को तहेदिल से ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देता हूँ। रमज़ान के मुक़द्दस महीने की इबादतों से हमें सबक़ लेते हुए समाजी भाईचारा,मुहब्बत,अमन और शफ़क़त के पैग़ाम  का झंडा बुलंद करना चाहिए। ख़ुदा से मेरी दुआ है कि कोरोना के क़हर को हमेशा के लिए ख़त्म कर दें।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामानाएं दी और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं. हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. ईद मुबारक!"



दो अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं. शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे. भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं."





बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी। ट्विटर पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की रारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे। कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें।