ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

प्यार अंधा होता है: बेटी और पति को छोड़ जीजा के साथ भागी महिला के साथ हो गया बड़ा कांड

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी यश वर्मा (22) के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बलुवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

उत्तराखंड न्यूज
पुलिस ने की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जब यह प्यार किसी को हो जाता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई ही देता है, वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि किसी तरह अपने प्यार को हासिल किया जाए। ऐसा ही एक प्यार साली को जीजा के साथ हुआ था। प्यार ऐसा परवान चढ़ा की वो पति और 6 साल की बेटी तक को छोड़कर अपने जीजा के साथ चली गयी। 


हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आया है। जहां एक 6 साल के बच्चे की मां ने अपने जीजा के प्यार के चक्कर में अपना वैवाहिक जीवन छोड़ दिया, लेकिन बाद में उसी जीजा ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जीजा के धोखा देने पर महिला पुलिस के पास फरियाद लगाने पहुंच गयी। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बलुवाकोट क्षेत्र की रहने वाली महिला और रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक के बीच वर्ष 2024 में रिश्तेदारी के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। युवक, जो रिश्ते में महिला का जीजा बताया जा रहा है, ने शादी का वादा कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। युवक ने महिला को भरोसा दिलाया था कि यदि वह अपने पति से कानूनी रूप से अलग हो जाती है, तो वह उससे शादी करेगा। इसी विश्वास में महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने का फैसला लिया और जुलाई 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी।


इस बीच फरवरी 2025 में दोनों ने एक शपथपत्र भी तैयार किया था, जिसमें शादी का वादा किया गया था। लेकिन जुलाई में ही युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब यह बात महिला को पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी यश वर्मा (22) के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बलुवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है। महिला मूल रूप से बलमरा जौलजीबी और वर्तमान में बरेली के संजयनगर क्षेत्र की निवासी है। उसके एक 6 साल की बेटी भी है।