ब्रेकिंग
बाढ़-सुखाड़ को लेकर अलर्ट मोड में बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा..आपदा को विपदा न बनने देंमहंगाई का एक और झटका: अमूल-मदर डेयरी के बाद सुधा ने बढ़ाए दूध के दामBihar News: ऐसा स्कूल बनाउंगा जहां बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर- नेता पैरवी करेंगे, CM सम्राट की बड़ी घोषणा सरकारी दफ्तर में ड्यूटी के दौरान ‘आराम फरमाते’ दिखे कर्मचारी, वीडियो हो गया वायरल बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 4 ADG का DG में प्रमोशनबाढ़-सुखाड़ को लेकर अलर्ट मोड में बिहार सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से कहा..आपदा को विपदा न बनने देंमहंगाई का एक और झटका: अमूल-मदर डेयरी के बाद सुधा ने बढ़ाए दूध के दामBihar News: ऐसा स्कूल बनाउंगा जहां बेटे-बेटियों के नामांकन के लिए अफसर- नेता पैरवी करेंगे, CM सम्राट की बड़ी घोषणा सरकारी दफ्तर में ड्यूटी के दौरान ‘आराम फरमाते’ दिखे कर्मचारी, वीडियो हो गया वायरल बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IPS अधिकारियों का तबादला, 4 ADG का DG में प्रमोशन

5 बच्चों को गंगा में फेंका, मां की करतूत से सिहर गये लोग

PATNA : अभी आपने पढ़ा होगा कि बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में एक मां ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ आपको बताते हैं कि यूपी के भदोही में एक मां ने अपने

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : अभी आपने पढ़ा होगा कि बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में एक मां ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ आपको बताते हैं कि यूपी के भदोही में एक मां ने अपने पांच बच्चों को गंगा में डूबो दिया। एक खबर पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी तो दूसरी खबर पढ़ कर सिहर उठेंगे आप।


यूपी के भदोही से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है।  जहां एक मां ने अपनी ममता का कत्ल करते हुए अपने पांच बच्चों को गंगा में डूबो दिया।  ये घटना जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गंगा घाट की है। जहांगीराबाद गांव की रहने वाली मंजू देवी के 2 बेटे और तीन बेटियां हैं। मंजू देवी रात में करीब ढाई बजे अपने बच्चों को लेकर गंगा घाट पर पहुंची, इसके बाद वो गहरे पानी में चली गई और अपने बच्चों को नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंजू रात को ही अपने घर चली आई।


पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। महिला का कहना है कि इसका अपने पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था इससे वो बेहद परेशान हो गई थी। उसके बाद उसने ये कदम उठाया है। घटना की जानकारी के बाद डीएम, एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बच्चों का पता नहीं चल पाया है।


अब आपको पटना वाली खबर के बारे में भी थोड़ी जानकारी दे दें जहां एक साथ चार-चार जिंदगियां मुस्करायी। कुदरत के इस अजीब करिश्मे की घटना पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है। जहां समनपुरा के शकूर कॉलोनी स्थित शफा नर्सिंग होम में छपरा की रहनेवाली महिला ने एक नर्सिंग होम में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है। सभी नवजात और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं।  उसका पति सउदी अरब में रहता है। एक तरफ कोरोना खौफ तो दूसरी तरफ इस संकट की घड़ी में भी कुदरत अपना करिश्मा देखने को मिला है।


दोनों ही खबरों में कोई समानता नहीं है लेकिन इसे भी अजब संयोग ही कहेंगे कि देश के किसी कोने में जहां एक मां चार बच्चों को जन्म देती है तो वहीं दूसरी जगह एक मां अपने पांच बच्चों की जान ले लेती है।