ब्रेकिंग
दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦SIR में कटा मिर्ची बाबा का नाम, बोले- मैं जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों हटाया?

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर 28 बच्चों और महिला टीचर की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल

पाकिस्तान के पेशावर की दीर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 28 बच्चे और एक महिला टीचर शामिल हैं। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।

दिल्ली न्यूज
पेशावर में स्कूल की छत ढही
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान के पेशावर से आ रही है, जहां एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में 28 स्कूली छात्र और 1 महिला टीचर शामिल हैं। वही 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में जिन बच्चों की मौतें हुई है, उन सभी उम्र 13 साल से कम है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।  


यह दर्दनाक हादसा पेशावर के दीर कॉलोनी में हुई। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस हादसे के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों की तैनाती कर दी गयी है। 


घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पाकिस्तानी सैनिक भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। 


इस दर्दनाक घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

टैग्स