ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में इंदिरा गांधी को भी पछाड़ा

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए 4078 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है। इस सूची में पहले स्थान पर पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं।

PM Narendra Modi
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। 25 जुलाई 2025 तक प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी ने 4078 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जबकि इंदिरा गांधी कुल 4077 दिन प्रधानमंत्री रहीं थीं।


इस सूची में सबसे ऊपर पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जो 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक करीब 16 साल और 9 महीने (कुल 16 साल और 286 दिन) तक लगातार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इंदिरा गांधी का कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक रहा, जिसमें उन्होंने 11 साल और 2 महीने तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभाला।


नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं, और अब वे इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन चुके हैं। वे पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीन आम चुनाव जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं।


मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो स्वतंत्रता के बाद जन्मे हैं, और सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बने हैं। इसके साथ ही वे किसी गैर-हिंदी भाषी राज्य गुजरात से आने वाले सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता भी हैं। 


बता दें कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, और वे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता