ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

मुलायम का विरासत संभालेंगी बहु डिंपल, मैनपुरी से लड़ेगी उपचुनाव

DESK : समाजबादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश के मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। सपा ने अपने इस पारंपरिक सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद

मुलायम का विरासत संभालेंगी बहु डिंपल, मैनपुरी से लड़ेगी उपचुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : समाजबादी पार्टी ने उत्तरप्रदेश के मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। सपा ने अपने इस पारंपरिक सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि, इस सीट पर शुरूआती दौर से ही यादव परिवार का कब्ज़ा रहा है। इससे पहले दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ते थे अब उनकी मौत के बाद उनकी विरासत को डिंपल यादव संभालेंगी। 


जानकारी हो कि, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कि पत्नी डिंपल यादव  ने अपना पहला चुनाव 2009 में लड़ा था। उस वक्त  अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था तो उसके बाद इस सीट पर वो चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में डिंपल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता  राज बब्बर से चुनाव हार गई थी। हालांक, इससे बाद भी डिंपल ने हार नहीं माना और 2012 के कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुनाव जीता। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर इनको जीत नसीब हुई, लेकिन इसके बाद 2019 में डिंपल को सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा। अब डिंपल को अखिलेश ने मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा है।  इस सीट पर 1996 से ही सपा जीतती हुई आई है। 


गौरतलब हो कि, इन सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस सीट उपचुनाव लोकसभा सांसद मुलायम सिंह की मौत हो जाने के कारण हो रहा है। यूपी में मैनपुरी के अलावा रामपुर की विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 17 नवंबर तक चलेगी।