ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Mahakumbh 2025: राजस्थान-MP के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ लगाई संगम में डुबकी, कहा-कई जन्मों के पुण्य से मिलता है कुंभ स्नान

Mahakumbh 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एमपी के सीएम मोहन यादव ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। दोनों सीएम ने एक साथ पवित्र संगम में स्नान किया।

Mahakumbh 2025
राजस्थान-MP के मुख्यमंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर रोज आ रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ मंत्री, नेता और सेलिब्रिटीज भी हर दिन महाकुंभ मेला आ रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीएम ने एक साथ संगम में आज आस्था की डुबकी लगाई है।


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा आराधना की। स्नान के बाद वह राजस्थान पवेलियन पहुंचे। यहां अपनी कैबिनेट के साथ बैठक भी की। संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम भजनलाल ने कहा कि 144 वर्षों में एक बार आने वाले पवित्र महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में आकर वे दिव्य आध्यात्मिक शक्तियों की अनुभूति कर रहे हैं। 


वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आज संगम में  पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ थे। सीएम ने मध्य प्रदेश की जनता, खासकर युवाओं, बेरोजगारों और समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पवित्र स्नान के बाद कहा, 'मां गंगा मां यमुना की कृपा है। प्रयागराज सब तीर्थों का राजा है। यहां कुंभ स्नान कई जन्मों के पुण्य से मिलता है। मैं यहां मध्य प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं की भलाई, बेरोजगारों के रोजगार और समाज के हर वर्ग के सौभाग्य और खुशहाली की प्रार्थना कर रहा हूं।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता