ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल को अपना समर्थन देगी JDU, सपा का रहा है गढ़

DESK : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से चुनाव तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद अब राजनीतिक दलों द्वारा

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल को अपना समर्थन देगी JDU, सपा का रहा है गढ़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग के तरफ से चुनाव तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है।  जिसके बाद अब राजनीतिक दलों द्वारा इस सीट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सीट सामजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के मौत के बाद खाली हुई है। इस सीट को लेकर इस बार सापा ने मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। 


दरअसल, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर जदयू ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। जदयू ने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को अपना समर्थन देने का एलान किया है। जदयू ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को मजबूती प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ताकि, जदयू की जो मुहीम है उसमें सफलता मिल सके। 


बता दें कि, यह सीट समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का परंपरागत सीट रहा है। वह सीट पर हमेशा से जीत हासिल करते हुए आ रहे थे। लेकिन, पिछले दिनों हुई उनकी मौत के बाद यह खाली हो गई थी। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस सीट को लेकर उपचुनाव करवाने का एलान किया और चुनाव तारीख की घोषणा की, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने इस परंपरागत सीट को लेकर समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया।  जिसके बाद अब जदयू ने इनको अपना समर्थन देने का निर्णय लिया।  जबकि इससे पहले कांग्रेस और ओबेसी की पार्टी ने भी यह एलान किया है कि वो भी इस सीट पर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए डिंपल को अपना समर्थन देंगे। 


इधर, भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंधमारी के लिए एक समय में मुलायम सिंह यादव के शिष्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। बताया जाता है कि यह शिवपाल सिंह यादव  के भी काफी करीबी रहे हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि नेताजी का उनपर आशीर्वाद है. तभी इतने बड़े दल ने टिकट मिला है। गौरतलब हो कि , मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए आगामी 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए कल तक नामांकन होना है। जबकि इसके बाद स्कूटनी शुरू किया जाएगा। उसके बाद 8 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।