ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

किसान दिल्ली जाएंगे या सिंघु बॉर्डर पर करेंगे आंदोलन, आज 8 बजे होगा फैसला

DESK : भारी हंगामे के बीच किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई है, लेकिन किसानों का एक गुट इस बात पर अड़ गया है कि सरकार का कोई हेड उनस

किसान दिल्ली जाएंगे या सिंघु बॉर्डर पर करेंगे आंदोलन, आज 8 बजे होगा फैसला
Anamika
2 मिनट

DESK  : भारी हंगामे के बीच किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड  में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई है, लेकिन किसानों का एक गुट इस बात पर अड़ गया है कि सरकार का कोई हेड उनसे बॉर्डर पर आकर बात करे नहीं तो वे लोग सिंघु बॉर्डर पर ही आंदोलन करेंगे. 

इस बारे में भारतीय किसान यूनियन  के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने मीडिया को बताया कि 'कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं. हम आज बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे.'

तो वहीं दूसरी तरफ क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल का कहना है कि हम बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं क्योंकि हमने ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया था. हमारे इस प्रदर्शन का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना और केंद्र सरकार पर इन तीन कृषि कानूनों को लेकर दबाव बनाना है.जब तक सरकार जब तक हमारी मांगें नहीं मानती,  काले कानून वापस नहीं लेती, एमएसपी को लेकर चीजें साफ नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.