ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?

JIO यूजर्स को एक बार फिर लगा बड़ा झटका, कंपनी ने हटाया ये खास प्लान

MUMBAI: जियोफोन ग्राहकों को कंपनी ने जोरदार झटका दिया है. कंपनी ने सबसे सस्ते 49 रुपये वाले जियोफोन प्लान को हटा दिया है. अब मिनिमम प्लान 75 रुपये की है. कुछ दिन पहले जि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: जियोफोन ग्राहकों को कंपनी ने जोरदार झटका दिया है. कंपनी ने  सबसे सस्ते 49 रुपये वाले जियोफोन प्लान को हटा दिया है. अब मिनिमम प्लान 75 रुपये की है. कुछ दिन पहले जियो ने JioPhone यूजर्स के लिए नए ऑल-इन-वन प्लान को लॉन्च किया था. 75 रुपये वाला प्लान इसी का हिस्सा है.


आपको बता दें कि बीते 6 दिसंबर को रिलायंस जियो ने टैरिफ प्लान्स में बदलाव किया था. हालांकि इस दौरान कंपनी ने जियोफोन प्लान्स की कीमतें नहीं बढ़ाई थी. JIO ने अभी भी इन प्लान्स के प्राइस नहीं बढ़ाये हैं लेकिन सबसे सस्ते 49 रुपये वाले जियोफोन प्लान को हटा दिया गया है. 49 रुपये वाला प्लान हटाकर JIO ने 75 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है. इसके अलावा JIO फोन कस्टमर्स के लिए 99, 153, 297 और 594 रुपये वाले प्लान्स भी मौजूद हैं. लेकिन ग्राहकों को नॉन-जियो मिनट्स के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज कराना होगा.


दरअसल जियोफोन की कीमत 1500 रुपये होने के कारण लाखों लोगों ने इसे खरीदा था. जियोफोन यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात ये थी कि उनके लिए 49 रुपये वाला प्लान कंपनी ने दिया था. इस प्लान में जियो द्वारा बिना FUP लिमिट अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों के लिए 1GB डेटा दिया जाता था. हालांकि IUC टॉप-अप वाउचर के आने के बाद 49 रुपये वाला प्लान खरीदने वाले ग्राहकों को IUC टॉप-अप रिचार्ज खरीदने की जरूरत पड़ रही थी. लेकिन अब 49 रुपये वाला प्लान हटा दिया गया है, जिससे जियोफोन यूजर्स में निराशा है.