ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर आयीं आनंद मोहन की तस्वीरें

SAHARSA : गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. आनंद मोहन की सहरसा

जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर आयीं आनंद मोहन की तस्वीरें
Anamika
2 मिनट

SAHARSA :  गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. आनंद मोहन की सहरसा जेल से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल है उसमें आनंद मोहन कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं. आनंद मोहन जेल में भले ही बंद है लेकिन उनके लिए जेल में तमाम सुख सुविधा मौजूद है. 

जेल के अंदर से आनंद मोहन की तस्वीर सामने आई है. जिसमे वो कुछ लोगो के साथ कुर्सी टेबल लगा के बैठे है और इस पल को जेल के अंदर कैमरे में कैद किया गया है. जिसके बाद यह सवाल उठता है कि जेल में बंद बाहुबली के लिए फोन ले जाने की छूट है.  जो लोग आनंद मोहन के साथ फोटो में मौजूद हैं उसमे सीतामढ़ी जिला कॉपरेटिव के अध्यक्ष  सुधीर कुंवर. सुधीर कुंवर ने ही अपने फेसबुक अकाउंट से जेल में ली गई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रही है.