ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग आज, 89 सीटों पर हो रहा मतदान

DESK : गुजरात की सियासत के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। गुजरात में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर आज यानी गुरुवार को वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाता

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग आज, 89 सीटों पर हो रहा मतदान
First Bihar
2 मिनट

DESK : गुजरात की सियासत के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। गुजरात में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है। विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर आज यानी गुरुवार को वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाताओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चरण की बात करें तो कुल 788 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। 




पहले चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो गई है। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के अनुसार, गुजरात में 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से वोटिंग हो रही है जो  शाम पांच बजे तक चलेगी। 



बीजेपी ने खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या और डेडियापाड़ा सुरक्षित सीट से हितेश देवजी वसावा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, चोर्यासी विधानसभा सीट से संदीप देसाई को उम्मीदवार घोषित किया है जबकि धोराजी सीट से महेंद्रभाई पाडलिया को उम्मीदवार बनाया है। 

टैग्स