ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

swami chaitanyanand arrested : पकड़ा गया 17 लडकियों के साथ गलत काम करने वाले स्वामी चैतन्यानंद, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

swami chaitanyanand arrested : दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है।

swami chaitanyanand arrested
swami chaitanyanand arrested
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

swami chaitanyanand arrested : दिल्ली पुलिस ने आज अहले सुबह 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोप के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं।


इसके ऊपर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।


पीड़िताओं के बयान दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। लेकिन एफआईआर के बाद से ही वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। चैतन्यानंद ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने सख्त टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि आरोप बेहद गंभीर हैं और इस मामले में पुलिस को आरोपी से सीधे पूछताछ करनी ही होगी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्यानंद लगातार ठिकाने बदल रहा था। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आखिरकार आगरा से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब उसकी भूमिका और अन्य संभावित पीड़िताओं की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सनसनीखेज मामले ने न सिर्फ संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों-छात्राओं बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे एक तथाकथित धार्मिक और शैक्षणिक पद पर बैठे व्यक्ति ने लंबे समय तक छात्राओं का शोषण किया और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर यह साबित होता है कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं। जांच अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जरूरत पड़ी तो अन्य शहरों में जाकर भी जांच की जाएगी। वहीं, पीड़िताओं और उनके परिवारों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर राहत जताई है और न्याय की उम्मीद जताई है।


दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच निष्पक्ष और तेज गति से की जाएगी ताकि पीड़िताओं को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। चैतन्यानंद को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी कस्टडी मांग सकती है ताकि उससे गहराई से पूछताछ की जा सके।यह मामला फिर से इस बात को उजागर करता है कि शिक्षा और धर्म की आड़ में अपराध करने वाले कितने खतरनाक हो सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि न्यायालय इस पर क्या रुख अपनाता है और पीड़िताओं को कब तक न्याय मिलता है।