ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

कोरोना को भगा कर ही दम लेगी ये दारोगा, ड्यूटी बजाने के लिए टाली अपनी शादी

PATNA:जानलेवा कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 4067 मामलों में से 3666 स

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA:जानलेवा कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज संक्रमित मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 4067 मामलों में से 3666 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और जबकि एक देश से बाहर जा चुका है। अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच हर कोई अपने-अपने तरीके से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। खुद को खतरे में डालकर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी में जुटी है। ऐसी ही एक जांबांज पुलिसवाली सामने आयी है जिसने लॉकडाउन में ड्यूटी देने के लिए अपनी शादी कैंसल कर दी। 


उत्तराखंड के ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने में तैनात महिला एसआई शाहिदा परवीन ने छुट्टी रद्द करवा कर अपने निकाह की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। एसआई शाहिदा परवीन ऋषिकेश के मुनि की रेती थाने में लंबे समय से तैनात हैं। 5 अप्रैल को उनका निकाह होना था, लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वो अपनी ड्यूटी कर रही हैं। इसलिए शाहिदा ने अपने निकाह की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। शाहिदा का कहना है कि मेरे लिए मेरा देश और मेरी ड्यूटी सबसे पहले है। उनके इस फैसले में उनका परिवार पूरा साथ दे रहा है। कोरोना के खात्मे के बाद ही वो शादी के बंधन में बंधेंगी। 


शाहिदा परवीन देहरादून जिले के भानियावाला की रहने वाली हैं। शाहिदा 27 मार्च को निकाह के लिए छुट्टी पर चली गई थीं। लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन्होंने 31 मार्च को बिना निकाह किए वापस ड्यूटी पर लौटना सही समझा। पूरा परिवार शाहिदा के फैसले के साथ खड़ा है। फिलहाल शाहिदा  मुनि की रेती क्षेत्र में क्वारनटीन हुए लोगों की देखरेख में लगी हुई हैं। आपके जज्बें को फर्स्ट बिहार का सलाम। 




टैग्स