ब्रेकिंग
जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवारजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवार

कोरोना का साइड इफेक्ट, लॉकडाउन में पावन हो गयी गंगा-यमुना

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान देश में प्रदूषण में लगातार कमी आ रही है। हवा तो साफ हो ही रही है, साथ-साथ नदियों में भी साफ पानी बह रहा है। 24 तारी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान देश में प्रदूषण में लगातार कमी आ रही है। हवा तो साफ हो ही रही है, साथ-साथ नदियों में भी साफ पानी बह रहा है। 24 तारीख को लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से गंगा नदी पहले के मुकाबले 40-50 फीसदी साफ नजर आ रही है।वहीं दिल्ली में यमुना नदी के जल के गुणवत्ता में भी सुधार आया है।


लॉकडाउन की वजह से देश के ज्यादातर कल-कारखाने बंद हैं। इसलिए गंगा-यमुना की स्थिति में इतना सुधार देखा जा रहा है।अगर 24 मार्च से पहले से अब के हालात की तुलना की जाए तो दोनों ही नदियों के पानी में खासा अंतर आ गया है। बड़ी वजह फैक्ट्रियों का बंद होना तो है ही इसके अलावे लोग लॉकडाउन की वजह से घाटों पर नहीं पहुंच रहे हैं।इसका भी बड़ा असर पानी की शुद्धता पर पड़ा है। उधर दिल्ली में यमुना का पानी शुद्ध नजर आने लगा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक यमुना का पानी लॉकडाउन के दौरान साफ हुआ है।


जानकार इस संबंध में बताते है कि गंगा में होने वाले कुल प्रदूषण में उद्योगों की हिस्सदारी 10 फीसदी होती है। लॉकडाउन की वजह से उद्योग धंधे बंद हैं, इसलिए स्थिति बेहतर हुई है। गंगा की स्थिति में 40-50 फीसदी तक सुधार दिख रहा है।अभी लॉकडाउन के बाकी बचे पीरियड में ये और भी साफ दिखेगा। 



टैग्स