ब्रेकिंग
पटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में कई बड़े नाम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली समेत कई नाम चर्चा में हैं।

बिहार न्यूज
बंगाल का सीएम कौन?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल पर भाजपा की नजर काफी दिनों से टिकी हुई थी। वो दिन आज आ गया है, कि बीजेपी बंगाल की सत्ता को संभालने जा रही है। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार गयी हैं। बीजेपी ने 147 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। टीएमसी बुरी तरह हार रही है। रुझानों के मुताबिक बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। जो बीजेपी के लिए ऐतिहासिक जीत बनकर सामने आएगी और वही टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।


पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि बीजेपी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि यह चर्चा आम है कि बीजेपी बंगाल में एक ताकतवर मुख्यमंत्री चुनना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तो चुनाव प्रचार के दौरान यह कहा भी था कि यदि भाजपा जीतती है तब कोई 'बंगाली' ही मुख्यमंत्री बनेगा। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे आगे रखा था। 


ऐसे में यह भी संभावना जतायी जा रही है कि कोई महिला ही मुख्यमंत्री बंगाल का बनेंगी। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम सामने रेस में है। रूपा गांगुली वहीं अदाकारा हैं, जिन्होंने बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर छाई थीं।


जबकि शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के टॉप दावेदारों में से एक हैं। इन्होंने ममता बनर्जी को चुनाव में हरा दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15113 वोटों से भवानीपुर चुनाव हरा दिया है। शुभेंदु अधिकारी को 73463 वोट मिले हैं जबकि ममता बनर्जी को 58350 वोट मिले है। 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया था। हालांकि, नारदा स्टिंग मामले में उनका नाम शामिल रहा, जो मुख्यमंत्री बनने की राह में उनके लिए रुकावट बन सकता है।


वही 2021 में भाजपा को मुख्य विपक्षी दल बनाने का श्रेय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को जाता है। आज वो भले ही अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव कायम है। ऐसे में बंगाल के मुख्यमंत्री की रेस में वो एक मजबूत विकल्प बन सकते हैं। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य को पार्टी में सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर भाजपा के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में भाजपा समीक भट्टाचार्य को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।


वही अग्निमित्रा पॉल जो फैशन डिजाइनर और बीजेपी की एक बेबाक नेताओं में से एक हैं। आसनसोल दक्षिण सीट इन्होंने बरकरार रखी है। यदि भाजपा किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लेती है तो अग्निमित्रा पार्टी की पहली पसंद हो सकती हैं। वही पूर्व राज्यसभा सांसद और सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। उनकी प्रसिद्धी को देखते हुए बीजेपी रूपा गांगुली को भी मौका दे सकती है। वही निशिथ प्रामाणिक का नाम भी मुख्यमंत्री बनने की रेस में है। लेकिन इस पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को करना है। किसी बंगाल की कमान सौंपनी है, इस पर फैसला बहुत जल्द हो जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि कल तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 

टैग्स