ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

कट्टरपंथी है शरजील इमाम, भारत को बनाना चाहता है इस्लामिक देश...पूछताछ में खुले राज

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान शरजील ने कई राज उगले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान शरजील ने कई राज उगले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि शरजील इमाम कट्टरपंथी है और वो भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहता है. 


दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील इमाम अत्यधिक कट्टरपंथी है और उसका मानना है कि भारत को एक इस्लामिक राज्य होना चाहिए. पूछताछ में शरजील इमाम ने ये कबूल कर लिया है कि देशविरोधी भाषण देने वाला वीडियो उसी का है. शरजील ने माना है कि उसके अलग-अलग भाषणों के वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस्लामिक यूथ फेडरेशन और PFI के साथ शरजील इमाम के कनेक्शन की जांच कर रही है. पूछताछ में शरजील ने ये भी कहा है कि उसे गिरफ्तार होने पर कोई पछतावा नहीं है. दिल्ली पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. शरजील के सभी वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा गया है साथ ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है.


टैग्स