ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार हादसे की शिकार हो गई है हालांकि इस हादसे में किरेन रिजिजू बाल-बाल बच गए हैं। गनीमत की बात रही की इ

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार हादसे की शिकार हो गई है हालांकि इस हादसे में किरेन रिजिजू बाल-बाल बच गए हैं। गनीमत की बात रही की इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू अपनी बुलेटप्रूफ कार में सवार होकर बनिहाल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि लेन बदलने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर थोड़ी तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और  मामले की छानबीन में जुट गई है।


हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री की कार और टक्कर मारने वाला ट्रक नजर आ रहा है। साथ ही सुरक्षाकर्मी घटना के बाद किरेन रिजिजू की गाड़ी के पास भागते नजर आ रहे हैं. फिर वह केंद्रीय मंत्री को कार से निकालकर दूसरी गाड़ी की तरफ ले जाते दिख रहे हैं।