ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दमाम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में ‘BOMB’ लिखा संदिग्ध नोट मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू कर दी।

Air India flight bomb threat
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Air India flight bomb threat: सऊदी अरब के दमाम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के हवा में रहने के दौरान एक क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ संदिग्ध नोट मिला। नोट मिलते ही विमान में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।



क्रू मेंबर ने संदिग्ध नोट मिलने की जानकारी तुरंत पायलट को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद विमान को नई दिल्ली जाने के बजाय अहमदाबाद की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।



करीब शाम साढ़े चार बजे विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन ने जरूरी इमरजेंसी सेवाओं को तैनात कर दिया था। विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपने घेरे में ले लिया।



इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय कर दी गई। CISF, फायर ब्रिगेड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और विमान की गहन जांच शुरू की। सुरक्षा एजेंसियां विमान के अंदर मिले संदिग्ध नोट को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।



विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी यात्री के साथ किसी तरह की अनहोनी की जानकारी नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच के साथ-साथ निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।



पूरी घटना उस समय सामने आई जब फ्लाइट दमाम से नई दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी थी। हवा में रहते हुए क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा नोट मिला, जिसके बाद पायलट को सूचना दी गई और ATC से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे विमान की गहन जांच में जुटी हुई हैं। धमकी की गंभीरता और संदिग्ध नोट की वास्तविकता को लेकर जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता