ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Air India: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 को टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

Air India
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Air India: एयर इंडिया के एक और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-887 को टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।


सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसके चलते क्रू ने सतर्कता बरतते हुए विमान को दिल्ली लौटाने का फैसला किया। चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन पर भी सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं, इसलिए विमान VT-ALS को बिना किसी हादसे के सुरक्षित उतार लिया गया।


फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के अनुसार, AI-887 ने सुबह करीब 6:10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और लगभग 6:52 बजे वापस दिल्ली लौट आई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI-887 के क्रू ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली लौटने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों व क्रू को उतार दिया गया है। इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया को खेद है।”


एयरलाइन ने यह भी बताया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, दिल्ली में एयर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता कर रही है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।


बता दें कि 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया था। इस हादसे के बाद सभी एयरलाइंस सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं, लेकिन इसके बावजूद एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता