ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

रिया चक्रवर्ती को NCB ने भेजा भायखला जेल, एक्ट्रेस ने जमानत के लिए लगाई अर्जी

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. ड्रग्स कनेक्शन मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने भायखला जेल भेज दिया है. यहां पर रिया को 14 दिन रहना होगा. बताया तो यह भ

रिया चक्रवर्ती को NCB ने भेजा भायखला जेल, एक्ट्रेस ने जमानत के लिए लगाई अर्जी
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. ड्रग्स कनेक्शन मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने भायखला जेल भेज दिया है. यहां पर रिया को 14 दिन रहना होगा. बताया तो यह भी जा रहा है कि रिया ने जमानत के लिए अर्जी दायर की है. 

गिरफ्तारी के बाद हवालात में गुजरी रात

एनसीबी की टीम ने मंगलवार को तीसरे दिन पूछताछ करने के बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार करने के बाद उससे हवालात में रखा था. हवालात में रिया रात भर सो नहीं पायी. वह इधर से उधर टहलते रही. आज सुबह रिया को जेल भेज दिया गया है. 

कल तीसरे दिन हो रही थी पूछताछ

 ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती कल तीसरे एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई थी. आज फिर रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ हो रही थी. रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ का तीसरा दिन था. बताया जा रहा है कि एक बार फिर शौविक और मिरांडा के आमने-सामने एनसीबी की टीम ने पूछताछ की. गिरफ्तार शौविक रोज कई राज खोल रहा था. जिसके कारण रिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी. रिया के मां को छोड़ पूरी फैमिली का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है. ड्रग्स को लेकर रिया ड्रग्स डीलर से चैट करती थी.

रिया के मोबाइल से खुला था राज, सुशांत को दिया जाता था ड्रग्स

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले थे उससे रिया के कई राज खुला था. वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी. उससे ड्रग्स की डिमांड करती थी और उसके बारे में बात करती थी. एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा था कि- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है. एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना. फिर 40 मिनट लगेंगे. इस बात से शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था. इस चैट के खुलासे के बाद एनसीबी की टीम ने रिया, शोविक, सैमुअल समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

वैध दवा खरीदने का आरोप

रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी. वही, तरूण कुमार पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं. यह पूरी तरह से मामला जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के खिलाफ है.

टैग्स