ब्रेकिंग
बांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

अमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाए

Abhijeet Deepke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई और पार्टी की फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर पहली बार विस्तार से जवाब दिया है। उन्होंने स्कॉलरशिप, एजुकेशन लोन और पार्टी की फंडिंग को लेकर कई अहम दावे..

अमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाए
Ramakant kumar
4 मिनट

Abhijeet Deepke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की अमेरिका में पढ़ाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने अपनी फंडिंग को लेकर सफाई दी है. एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी. इसके अलावा पढ़ाई के बाकी खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने एजुकेशन लोन लिया था. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी स्कॉलरशिप से जुड़ा लेटर दिखाने की बात भी कही.


दरअसल, अभिजीत दीपके की विदेश में पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठाए जा रहे थे. सवाल उनके पिता की आर्थिक स्थिति और अमेरिका में उनकी पढ़ाई के खर्च को लेकर थे. अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) में जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं.


RTI कार्यकर्ता ने उठाए थे सवाल

इस मामले को लेकर सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति और CJP की फंडिंग की जांच की मांग की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिवारी ने 1 अगस्त को चुनाव आयोग और केंद्रीय जीएसटी आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की.


RTI कार्यकर्ता ने सवाल उठाया था कि अभिजीत के पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी आय सीमित रही होगी. ऐसे में अभिजीत की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने CJP को मिलने वाली फंडिंग के स्रोतों की भी जांच की मांग की थी.


अभिजीत ने इंटरव्यू में दिया जवाब

इन सवालों के बीच अभिजीत दीपके ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पढ़ाई की फंडिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी. वहीं, स्कॉलरशिप के अलावा जो खर्च बचा, उसे पूरा करने के लिए उन्होंने एजुकेशन लोन लिया.


अभिजीत ने कहा कि उनके पास बोस्टन यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप से जुड़ा लेटर मौजूद है और वह इसे दिखा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एजुकेशन लोन अभी पूरी तरह चुकाया नहीं गया है और उसकी किस्तें उन्हें अभी देनी हैं.


CJP की फंडिंग पर भी उठे सवाल

अभिजीत दीपके की निजी पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ उनकी पार्टी CJP की फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी आगे क्राउड फंडिंग के जरिए आर्थिक सहयोग जुटाएगी.


उन्होंने दावा किया कि CJP फंडिंग के मामले में पारदर्शिता बरतेगी और लोगों से मिलने वाले आर्थिक सहयोग का पूरा विवरण सार्वजनिक रखने की कोशिश की जाएगी.


जंतर-मंतर के प्रदर्शन की फंडिंग पर क्या बोले अभिजीत

इंटरव्यू के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान फंडिंग को लेकर भी अभिजीत दीपके से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें आम लोगों की ओर से सहयोग मिला था.


अभिजीत के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल कई लोग अपने साथ खाना और पानी लेकर आते थे. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से भी प्रदर्शनकारियों के लिए खाना और पानी भेजा जाता था.


अभिजीत दीपके ने इंटरव्यू के दौरान यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने व्यक्तिगत तौर पर उनके आंदोलन के प्रति सहानुभूति जताई थी. उनके मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी मास्क लगाकर उनके पास आए थे और उन्होंने पानी की बोतलें उपलब्ध कराने की बात कही थी.