ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा

सावधान ! जल्द निपटा लीजिए बैंक के सारे काम, 26 से 29 सितंबर तक बैंक बंद, अगले महीने तक 34 दिनों में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

PATNA : ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के ऐलान के बाद बैंकर्स 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में ग्राहक जल्द से जल्द बैंक से जुड़े अपने सारे काम निपटा लें क्योंकि 28

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के ऐलान के बाद बैंकर्स 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में ग्राहक जल्द से जल्द बैंक से जुड़े अपने सारे काम निपटा लें क्योंकि 28 सितंबर को इस महीने का आखिरी शनिवार और 29 को रविवार होने के कारण बैंक चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इसलिए अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं तो उसे 25 सितंबर यानि बुधवार तक निपटा लीजिए. अगले महीने ज्यादा त्योहार पड़ने के कारण बैंकों की कार्यवाही पर असर पड़ने वाला है. अगले महीने तक 34 दिनों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. 

26 से 29 सितंबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में लटकेगा ताला
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर 2 दिनों के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं. जिसके कारण बैंक अब लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में एटीएम में भी कैश की किल्‍लत हो सकती है. बैंक कर्मचारी पहले भी हड़ताल कर चुके हैं. मगर सिर्फ आश्वासन मिलने के बाद एक बार फिर से बैंकर्स हड़ताल पर जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

कैश की किल्‍लत से ATM पर पड़ेगा असर
ग्राहक जरूरत के हिसाब से कैश का इंतजाम कर लें, नहीं ताे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंकाें के लगातार बंद रहने का असर एटीएम पर भी पड़ने की संभावना है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.

ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन रहेगा खुला
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नवरात्र, दीपावली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्याेहाराें के कारण ऐसी स्थिति बन रही है. बैंक बंद रहने से त्याेहाराें पर भी असर पड़ने की उम्मीद है. वहीं काराेबारियाें काे भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन खुला रहेगा और यही परेशानी से बचने का एकमात्र उपाय है. 

इस दिन बंद रहेंगे बैंक -
26 व 27 सितंबर : हड़ताल 

28 सितंबर : चाैथा शनिवार 

29 सितंबर : रविवार 

02 अक्टूबर : गांधी जयंती 

06 अक्टूबर : रविवार 

07 अक्टूबर : महानवमी 

08 अक्टूबर : दशमी 

12 अक्टूबर : दूसरा शनिवार 

13 अक्टूबर : रविवार 

20 अक्टूबर : रविवार 

26 अक्टूबर : चाैथा शनिवार 

27-28 अक्टूबर : दीपावली 

29 अक्टूबर : भाई दूज