ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

HMPV के 2 और नये केस मिले, गुजरात में 8 साल का बच्चा और उत्तर प्रदेश में 60 साल की महिला पॉजिटिव, देश में अबतक 11 मामले

देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुजरात में 8 साल का बच्चा और उत्तर प्रदेश में 80 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश में HMPV के कुल 11 केसेज हो गये हैं। लोगों को मास्क लगाने को कहा गया है।

HMPV के 2 और नये केस मिले, गुजरात में 8 साल का बच्चा और उत्तर प्रदेश में 60 साल की महिला पॉजिटिव, देश में अबतक 11 मामले
मास्क पहनने की सलाह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के 2 और नये केस गुरुवार को देश में मिले हैं। गुजरात में 8 साल का बच्चा और उत्तर प्रदेश में 60 साल की महिला पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ ही देश में अबतक इस वायरस के कुल 11 मामले हो गये हैं। इसे लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने को कहा जा रहा है। 


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 60 वर्षीय महिला HMPV पॉजिटिव पाई गई हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। वही गुजरात के हिम्मतनगर में भी 8 साल का एक बच्चा HMPV पॉजिटिव पाया गया है। इन दो नए मामलों के साथ, देश में HMPV के कुल 11 मामले हो गए हैं। देश के 6 राज्यों में HMPV के मरीज मिले हैं। 

महाराष्ट्र में 3, गुजरात में 2, कर्नाटक में 2,  तमिलनाडु  में 2, पश्चिम बंगाल में 1 और उत्तर प्रदेश में 1  HMPV  के मामले सामने आए हैं। HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग को HMPV के मामलों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।


बता दें कि HMPV से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह वायरस सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, विशेषकर 2 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। केंद्र सरकार ने राज्यों को 'इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस' और 'सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज' जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। यह व्यवस्थित जानकारी पाठकों को HMPV के मामलों की स्थिति और राज्यों द्वारा उठाए जा रहे कदमों को समझने में मदद करेगी।

टैग्स

संबंधित खबरें