ब्रेकिंग
साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया,

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी वोटिंग हुई है।


दरअसल, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं हालांकि पिछले दो चरण के चुनाव के मुताबिक इस बार मौसम मेहरबान है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि सुपौल में 9 बजे तक 11.41 प्रतिशत, अररिया में 9 बजे तक 10.97 फीसदी, मधेपुरा में 10.71 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 10.78 फीसदी औसत वोटिंग हुई है।