ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबतबिहार के इस रूट पर रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट... निकलने से पहले जरूर देखें अपडेटबिहार के 7 लाख दूध उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब दूध बेचने के पैसे के लिए नहीं लगानी होगी कहीं दौड़, सीधे बैंक खाते में आएगी रकमबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबतबिहार के इस रूट पर रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट... निकलने से पहले जरूर देखें अपडेटबिहार के 7 लाख दूध उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब दूध बेचने के पैसे के लिए नहीं लगानी होगी कहीं दौड़, सीधे बैंक खाते में आएगी रकमबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीम

ज़ू सफारी के नाम पर बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा, ठग ने एक ही झटके में खाली कर दिए अकाउंट

PATNA : साइबर ठग हर दिन ठगी के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इस बार ठगों ने ठगी का नया फंडा अपनाया है। साइबर ठगों ने राजगीर के जू सफारी में शेर का दीदार करने के नाम पर बिहार में बड़ा फर

ज़ू सफारी के नाम पर बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा, ठग ने एक ही झटके में खाली कर दिए अकाउंट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : साइबर ठग हर दिन ठगी के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इस बार ठगों ने ठगी का नया फंडा अपनाया है। साइबर ठगों ने राजगीर के जू सफारी में शेर का दीदार करने के नाम पर बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। दरअसल, इन दिनों राजगीर जू सफारी की टिकट ऑनलाइन कर दी गई है। जिसकी बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग पर्यटकों से फर्जी टिकट बुक करा कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। 


साइबर अपराधियो ने rajgirzoosafari.com के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाया है, जो देखने मे बिल्कुल बिहार पर्यटन विभाग का ऑफिशियल लगता है। वेबसाइट पर बिहार टूरिज्म का लोगो भी दिखाई पड़ेगा। इसमे घूमने के लिए अलग अलग रेट चार्ट बनाया गया है। ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन है। पेमेंट तो हो जाएगा पर कही कोई टिकट नही मिलेगा। साइबर अपराधियों के इस फर्जीवाड़े में कई लोगो को चुना लग चुका है।


इसका खुलासा तब हुआ जब पर्यटक जू सफारी में फर्जी टिकट लेकर पहुंचे। रेंजर ने आनन-फानन में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, राजगीर थाना के थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि रेंजर द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस फर्जी वेबसाइट को बंद करा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


बताते चलें कि गर्मी में राजगीर जू सफारी इन दिनों पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है। हर कोई राजगीर सफारी जाकर खुले जंगल में बाघ शेर और अन्य जानवरों का देखकर रोमांच उठाना चाहता है। वहां भीड़ भी काफी हो रही है। इसलिए लोग ऑनलाइन टिकट का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, ऐसे में वो अब आसानी से साइबर अपराधियो के चंगुल में फंस रहे हैं।