ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR CRIME: मोतिहारी में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर लोहे के रिंच से हमला, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के पैसे मांगने पर नोजल मैन पर लोहे के रिंच से हमला किया गया। हमलावरों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है। घायल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की है, जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप के नोजल मैन की जमकर पिटाई कर दी। लोहे के रिंच से हमला कर सिर फोड़ डाला और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। सिर से ब्लड निकलने से नोजल मैन बुरी तरह घायल हो गया। 


आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। केबिन में घुसकर नोजल मैन की लोहे के रिंच से  पिटाई करने आए आसामाजिक तत्वों का चेहरा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर चौक के पास स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प का है। जहां लोहे के रिंच से लैस होकर कुछ असामाजिक तत्व केबिन में घुसे और नोजल कर्मी की जमकर पिटाई कर दी।


घटना के संबंध में घायल नोजल मैन सुभाष ने बताया कि कुछ लोग पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने आए थे। 330 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद जब नोजल मैन ने तेल का पैसा मांगा तो लोग मारपीट पर उतारू हो गये। इस बात की शिकायत करने जब नोजल मैन केबिन में बने ऑफिस में गया तो असामाजिक तत्व के लोग ऑफिस में घुस गये। पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


इससे भी मन नहीं भरा तो लोहे के रिंच से सिर फोड़ डाला। सिर से खून निकलता देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। सिर फटने के चलते ब्लड निकलना शुरू हो गया जिसे देखकर नोजल मैन और घबरा गया। वो दर्द से कराहने लगा और जोर-जोर से रोने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पेट्रॉल पम्प के मालिक अरिंजय शर्मा ने नोजल मैन को सदर अस्पताल में भर्ती है। अरिंजय शर्मा का कहना है कि उसके पेट्रोल पम्प पर पहले भी लूट की घटना हो चुकी है, अब यदि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तब यह मामला पेट्रोलियम एसोसिएशन में जाएगा।