ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

ये नीतीश की पुलिस है: सड़क पर बेहोश पड़े युवक को रस्सी से बांध कर घसीटते हुए अस्पताल ले गयी, कहा-ड्रग्स का नशेड़ी है

SITAMARHI: समाज सुधार रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार पुलिस कैसे समाज सुधार रही है इसका उदाहरण आज सीतामढ़ी में देखने को मिल गया। सीतामढ़ी पुलिस के अमानवीय कारनामे ने इंसा

ये नीतीश की पुलिस है: सड़क पर बेहोश पड़े युवक को रस्सी से बांध कर घसीटते हुए अस्पताल ले गयी, कहा-ड्रग्स का नशेड़ी है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: समाज सुधार रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार पुलिस कैसे समाज सुधार रही है इसका उदाहरण आज सीतामढ़ी में देखने को मिल गया। सीतामढ़ी पुलिस के अमानवीय कारनामे ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पुलिस के कारनामे की तस्वीर और वीडियो वायरल है, जिसमें वर्दीधारी एक युवक को जमीन पर घसीटते हुए अस्पताल ले जा रही है।


दरअसल सीतामढ़ी शहर के आंबेडकर चौराहे पर एक युवक बेसुध पड़ा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ देर बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. लेकिन जिस तरीके से उसे वहां से अस्पताल ले जाया गया, उसे देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। 


शरीर में रस्सी बांधकर जमीन पर घसीटा

आंबेडकर चौक पर बेहोश पड़े युवक को पहले तो पुलिस ने अपनी जीप में लादा और फिर उसे लेकर पुलिस जीप सदर अस्पताल पहुंची. अब इलाज के लिए उसे वार्ड में ले जाना था. मरीजों को स्ट्रेचर से वार्ड तक ले जाने के लिए अस्पताल में सरकार कई लोगों को वेतन देकर काम करवाती है. लेकिन पुलिस ने युवक को अस्पताल कैंपस से वार्ड तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मंगवाया. अस्पताल के एक कर्मचारी को बुलवाया और उससे युवक के पैर में रस्सी बंधवाया. फिर सदर अस्पताल कैंपस में घसीटते हुए उसे वार्ड तक ले जाया गया. बेसुध पड़ा युवक घसीटते हुए कांप रहा था, ये हैवानी तस्वीर देख कर वहां मौजूद लोग पुलिस की क्रूरता पर हैरान थे लेकिन पुलिसवाले बेफिक्र थे। 


पुलिस ने कहा नशेड़ी है युवक

सदर अस्पताल कैंपस में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस से युवक के बारे में पूछताछ की तो बताया गया कि वह नशेड़ी है और नशा का इंजेक्शन लेता है. युवक के पॉकेट से पोर्टविन की सूई भी बरामद हुआ. स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक नशे की आदी नशेड़ी ये इंजेक्शन खुद ही सिरिंज में भरकर ले लेते हैं. लेकिन क्या किसी नशे के आदि व्यक्ति को भी इस तरह से घसीटते हुए इलाज के लिए ले जाया जा सकता है. मीडिया ने जब पुलिस के  सर्किल इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार से पूछा  उनका कहना था कि घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है. पता करते हैं।