ब्रेकिंग
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज

Bihar Crime: परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, महिला अफसर की वर्दी फाड़ने की कोशिश

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसामान पर है यही कारण है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को भी नहीं बख्श रहे हैं। बदमाशों ने परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और महिला पदाधिकारी की वर्दी फाड़ने की कोशिश की।

BIHAR POLICE
पुलिस पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में असामाजिक तत्वों ने परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवहन विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी। हमलावर इतने उग्र थे कि पुलिस कर्मियों के साथ महिला पदाधिकारी के साथ मारपीट करने लगे और उनकी वर्दी तक फाड़ने की कोशिश की। किसी तरह वहां से भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई। 



घटना देर रात एनएच 22 की है जहां असामाजिक तत्त्वों ने परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया और दो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि महिला परवर्तन अवर निरीक्षक हेमा सिंह के साथ अभद्रता भी की और उनका वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। 



इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि दोनों पदाधिकारी दो वाहन से ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच कार, बाइक व थार गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर दिया और टीम पर हमला कर दिया। 



बताया जाता है कि सभी हमलावर लाठी,डंडे,रॉड के साथ साथ हथियार से लैस थे और आते ही दोनों ही पदाधिकारी और टीम पर टूट पड़े। हालांकि भाग कर दोनों पदाधिकारी सदर थाना पहुंच गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में कुछ लोगों की पहचान की जा चुकी है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता