ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

यूपी से पटना ला रही थी शराब, तस्करी के आरोप में अर्चना एक्सप्रेस से 2 लड़कियां गिरफ्तार

PATNA: नालंदा की रहने वाली दो लड़कियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश से शराब लाकर दोनों पटना में शराब की सप्लाई करती थी। दोनों के पास से पुलिस ने भारी

यूपी से पटना ला रही थी शराब, तस्करी के आरोप में अर्चना एक्सप्रेस से 2 लड़कियां गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA: नालंदा की रहने वाली दो लड़कियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश से शराब लाकर दोनों पटना में शराब की सप्लाई करती थी। दोनों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस से दोनों को गिरफ्तार किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से बैग में भरकर शराब दोनों पटना लेकर आ रही थी। 


बैग में शराब लेकर दोनों मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) स्टेशन आई थी जहां बैग लेकर अर्चना एक्सप्रेस में चढ़ी थी। दोनों को पटना जाना था। लेकिन तभी दोनों को दानापुर स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़की नालंदा की रहने वाली है दोनों ने अपना नाम विनीता यादव एवं खुशबू कुमारी बताया है।


दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। सोमवार को दोनों यूपी से शराब लेकर पटना के लिए निकली थी। लेकिन तभी पटना पुलिस को इस बात की जानकारी हो गयी। पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को दानापुर स्टेशन के पास से धर दबोचा। दोनों लड़कियों के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ सौ शराब की बोतलें जब्त की। 


पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब पता चला कि दोनों लड़की नालंदा की रहने वाली है। यूपी से शराब लाकर वह पटना के 70 फीट इलाके में सप्लाई करती हैं। विनीता यादव शादीशुदा जबकि खुशबू अविवाहित है। विनीता ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लड़कियों को जेल भेजा गया है। यूपी से शराब लाकर दोनों लड़कियां पटना में सप्लाई करती थी। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तब दोनों की गिरफ्तारी के बरामद हुए शराब को देख पुलिस भी हैरान रह गयी।