ब्रेकिंग
मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहीं

उच्चकों ने CSP संचालक को बनाया निशाना, बाइक की डिक्की से निकाले एक लाख रुपये

SUPAUL: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मुख्य बाजार में फिनो बैंक के CSP संचालक को लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। प्रतापपुर चौक के सीएसपी संचालक गजेंद्र कुमार त्रिवेणीगंज बाज़ार स्थित स्

उच्चकों ने CSP संचालक को बनाया निशाना, बाइक की डिक्की से निकाले एक लाख रुपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र मुख्य बाजार में फिनो बैंक के CSP संचालक को लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। प्रतापपुर चौक के सीएसपी संचालक गजेंद्र कुमार त्रिवेणीगंज बाज़ार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की। बैंक से पैसे निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर वे होटल में खाना खाने लगे। जिसके बाद बाइक से कचहरी रोड के लिए निकले। जहां एक दुकान के बाहर गाड़ी लगाकर पैन कार्ड लेने लगे। तभी उच्चकों ने दुकान के बाहर खड़ी गजेंद्र की बाइक की डिक्की को मास्टर चाबी से खोला और उसमें रखे एक लाख रुपये निकाल कर मौके से फरार हो गये।


जब सीएसपी संचालक गजेंद्र बाइक के पास पहुंचा तब डिक्की को खुला देख उसके होश उड़ गये। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


इस तरह की घटना में लोगों की लापरवाही ज्यादा देखने को मिल रही है। अक्सर लोग बैंक से रुपये निकालने के बाद उसे अपनी बाइक की डिक्की में रखकर निश्चिंत हो जाते हैं। जो कही न कही एक बड़ी लापरवाही है। जिसका फायदा उच्चके उठाते है। ऐसे में लोगों को इस तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है। 


कहा भी गया है सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। लोगों को ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। लापरवाही का ही नतीजा है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। उच्चकों ने आज सीएसपी संचालक गजेंद्र को अपना निशाना बनाया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। उच्चकों ने बीच बाजार में इस घटना को अंजाम दिया। गजेंद्र को भी अपनी इस लापरवाही का अफसोस है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता