ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा से पकड़े गए तीन विदेशी नागरिक, SSB ने संदिग्ध हालत में दबोचा

Bihar Crime News: मधुबनी में भारत नेपाल बोर्डर पर नो मैंस लैंड पर घूम रहे एक चायनिज नागरिक समेत दो नेपाली नागरिक को पकड़ा गया है. एसएसबी ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

Bihar Crime News
विदेशी नागरिक अरेस्ट
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। एसएसबी के जवान हर आने जाने वाले सघन जांच कर रहे है। इस दौरान गलत तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिक लगातार पकड़े जा रहे हैं।


ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां लदनियां चोर बाजार के समीप स्थित नो मैंस लैंड की पीलर संख्या 254 के समीप भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक चाइनिज युवक के साथ दो नेपाली युवक को संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान दबोचा। दबोचा गया सभी तीन युवकों को स्थानीय थाना पुलिस को सुपूर्द किया गया है।


एसएसबी के हत्थे चढ़ा चाइनिज युवक युसीसू बताया जाता है जबकि नेपाल नागरिक संजीब दास और उसका साथी है। नेपाल से भी एपीएफ के डीएसपी शंकर तिवारी अपने टीम के साथ जहां लदनियां थाना पहुंचे थे। वहीं पिपराही एसएसबी कमांडर दामोदर प्रसाद, लदनियां बीओपी इंचार्ज विक्रांत कुमार,अनिमेश आदित्य भी टीम के साथ पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी कर उससे पूछताछ की गई।


जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार की उपस्थिति में एसएसबी पदाधिकारी और खुफिया विभाग द्वारा पूछताछ किया गया। उधर, नेपाल के रास्ते चाइनिज युवक को भारत प्रवेश करने की बात फैलते ही तरह तरह की चर्चा जारी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता