ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

तमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

वही इस घटना के बाद DMK ने तमिलनाडु की विजय सरकार को घेरने का काम किया। DMK नेता TKS इलांगोवन ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतनी चाहिए।

तमिलनाडु न्यूज
घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Tamil Nadu: तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ बिहार के रहने वाले मजदूर ने गंदा काम किया। जिसके बाद मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। बिस्किट देने के बहाने आरोपी बच्ची को ले गया और इस घटना को अंजाम दिया। 


मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सामने आई है। जहां 3 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। बच्ची गंभीर हालत में झाड़ियों में मिली जिसके बाद उसे अस्ताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी।  बताया जाता है कि बच्ची 14 जून दिन रविवार से लापता थी। उसे बिस्किट देने के बहाने एक मजदूर अपने साथ ले गया था। वह मजदूरी घटना का आरोपी बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है। उसकी पहचान 19 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मजदूरी किया करता था। जिस बच्ची की मौत हुई है, उसका पूरा परिवार भी बिहार का रहने वाला है। 


लोगों का कहना है कि आरोपी ने बिस्किट का लालच बच्ची को दिया और उसे अपने साथ ले गया। इधर जब बच्ची घर नहीं आई तब घरवाले बच्ची की खोजबीन करने लगे। अगले दिन सोमवार को बच्ची गंभीर हालत में झाड़ी में मिली। जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


रेप के बाद बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर पड़ा। लोगों ने इस घटना के विरोध में जमकर हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई राहगीरों के साथ मारपीट भी की। गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोपी को धड़ दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी को जानती थी, क्योंकि बिस्कुट का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वही इस घटना के बाद DMK ने तमिलनाडु की विजय सरकार को घेरने का काम किया। DMK नेता TKS इलांगोवन ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के कई मामलों में सत्ताधारी TVK से जुड़े लोग अपराध में शामिल पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।