ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

SVU Raid in Bihar: बिहार में SVU की छापेमारी से हड़कंप, इस मामले में श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर दबिश

SVU Raid in Bihar: भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों में घिरी अफसर श्वेता मिश्रा के घर और दफ्तर पर छापेमारी की जा रही है। पूर्व में आरा सदर की भूमि सुधार उपसमाहर्ता रही श्वेता पर रिश्वत मांगने समेत अन्य गंभीर आरोप हैं।

SVU Raid in bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SVU Raid in Bihar: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना से पहुंची टीम ने में श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल टीम के सदस्य छापेमारी मे जुटे हैं और संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।


दरअसल, राजस्व विभाग की पूर्व पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के खिलाफ चल रही जांच के तहत उनके घर और कार्यालय पर तलाशी ली जा रही है। इससे पहले उन्हें आरा सदर की भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद से हटाकर कटिहार के मनिहारी अनुमंडल में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त किया गया था।


श्वेता मिश्रा पर रिश्वत मांगने और अनियमित कार्यप्रणाली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने दाखिल-खारिज के आवेदन पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इसके अलावा, उन्होंने बिना सूचना के अपील मामलों की सुनवाई कर उन्हें रद्द कर दिया था।


एक अन्य आरोप के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर गलत स्थान पर दस्तावेज भेजे थे। उदाहरण के तौर पर, निम्न न्यायालय के आदेश की छाया प्रति अंचल अधिकारी आरा सदर के बजाय अंचल अधिकारी उदवंत नगर को भेज दी गई थी। राजस्व विभाग के अनुसार, श्वेता मिश्रा पर बाहरी व्यक्तियों की मदद से विभागीय कार्य कराने का भी आरोप है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता