ब्रेकिंग
पैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरापैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा

सुपौल: कोसी तटबंध के अंदर मिट्टी-बालू का अवैध खनन जारी, बाढ़ की आशंका से दहशत में लोग

SUPAUL: कोसी तटबंध के अंदर अवैध रूप से मिट्टी और बालू के खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। अवैध खनन किए जाने से इलाके में बाढ़ की सं

सुपौल: कोसी तटबंध के अंदर मिट्टी-बालू का अवैध खनन जारी, बाढ़ की आशंका से दहशत में लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: कोसी तटबंध के अंदर अवैध रूप से मिट्टी और बालू के खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। अवैध खनन किए जाने से इलाके में बाढ़ की संभावना बढ़ गयी है जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल हैं।


सुपौल में अवैध खनन का गोरखधंधा इन दिनों चरम पर है। इससे सरकार को लाखों का चूना लग रहा हैं। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के बघला धार से तकरीबन 500 ट्रैक्टर मिट्टी कटाई कर खनन माफिया ने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाथों बेच दिया।


खनन माफिया से जब पूछा गया कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? तो उसने एक लेटर दिखाया। यह लेटर जल निस्सरण कार्य प्रमंडल राघोपुर के कार्यपालक अभियंता से निर्गत किया गया है। जब विभाग के अधिकारी से फोन पर संपर्क किया गया तब लेटर जारी करने वाले अधिकारी ने बताया कि मुझे बरगला कर यह लेटर बनवाया गया है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी खनन पदाधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जांच कराई जाएगी। 


बुधवार को प्रभारी खनन पदाधिकारी अपनी टीम के साथ त्रिवेणीगंज पहुंचे थे औऱ छापेमारी के दौरान उन्होंने बघला धार के पास से एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। ट्रैक्टर को त्रिवेणीगंज थाने को सौंपा गया और कार्रवाई की बात कही गयी। मिट्टी की अवैध कटाई के मामले में उन्होंने बताया कि बघला नदी से अवैध खनन कर ले जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। प्रभारी खनन पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता