ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब पर सख्ती, 122 लीटर विदेशी शराब को जीआरपी ने किया नष्ट

मोतिहारी के सुगौली में रेल जीआरपी पुलिस ने विभिन्न मामलों में जप्त 122.55 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया। प्रशासन ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जप्त 122.55 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 


मोतिहारी के सुगौली में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को रेल जीआरपी पुलिस ने जप्त शराब का विनष्टीकरण कराया। कांड संख्या 03/26, 05/26, 06/26, 08/26 और 09/26 में सुरक्षित रखी गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान 60.3 लीटर देसी शराब और 62.250 लीटर विदेशी शराब सहित कुल 122.55 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। 


यह प्रक्रिया अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार झा की मौजूदगी में सरकारी नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा आम लोगों से अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील की गई है।