ब्रेकिंग
युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ?

Bihar Crime News: बेटा बना दरिंदा! रॉड-डंडे से मां-बाप को किया अधमरा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटा हैवानियत की सारी हदे पार कर दिया है. वजह जानकार पुलिस भी हैरान रह गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित आमगोला माई स्थान मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नशे की लत से ग्रस्त बेटे ने कार खरीदने के लिए पैसे न देने पर अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।


दरअसल, 70 वर्षीय विजय कुमार साह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मंजुला देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि, विजय साह के सिर पर 17 टांके, जबकि उनकी पत्नी मंजुला देवी के सिर पर 32 टांके लगे हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान मंजुला देवी की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और देर रात तक उन्हें होश नहीं आया था।


विजय कुमार साह ने बताया कि उनके छोटे बेटे मनीष कुमार (40) को नशे की लत है और वह पिछले चार दिनों से उनसे कार खरीदने के लिए ₹5 लाख की मांग कर रहा था। मंगलवार की शाम जब वे अपनी फल की गद्दी से लौटे, तभी मनीष ने उन्हें दरवाजा खोलते ही अंदर खींच लिया और घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। जैसे ही वे घर में घुसे, उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थीं और घर के फर्श पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था।


उसके बाद मनीष ने लोहे की रॉड और डंडे से विजय साह पर भी हमला शुरू कर दिया। विजय किसी तरह इधर-उधर भागते और छिपते रहे, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। इसी दौरान मौका देखकर उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को लोकेशन भेजी, जिसके करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी जान बच सकी।


विजय साह ने बताया कि उनका बेटा मनीष पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। पिछली बार छठ पूजा के खरना के दिन भी उसने हमला किया था। तब मिठनपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन कुछ देर बाद समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।


विजय साह के अनुसार उनका बड़ा बेटा मुंबई में एक बीमा कंपनी में कार्यरत है और पारिवारिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता है, लेकिन मनीष नशे में डूबा रहता है और आए दिन मारपीट करता है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि मनीष को कठोर सजा मिले ताकि वे और उनकी पत्नी दोबारा ऐसी स्थिति का शिकार न हों। मिठनपुरा थानाध्यक्ष जनमेजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद मनीष मौके से फरार हो गया था।

संबंधित खबरें