ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिवान में पूर्व जिला पार्षद के भाई को गोलियों से भूना, हालत नाजुक, घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचीं हिना शहाब

बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में छह बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद के भाई सुशील कुमार सिंह को अंधाधुंध गोलियों से छलनी कर दिया। तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सिवान में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन गोलीबारी और हत्या की वारदातें हो रही हैं. ताजा मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है जहां पूर्व जिला पार्षद के भाई को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है..


मिली जानकारी के अनुसार शंठी गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद के भाई सुशील कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पतार बाजार के पास पहुंचे, तभी छह की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी तीन गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हिना शहाब भी अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की. डॉक्टरों के मुताबिक, घायल को तीन गोलियां लगी हैं और उनका ऑपरेशन चल रहा है। थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


सिवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट